दादुल्ला सुरक्षा एजेंसयों के हवाले..पूछताछ शुरू
क्वेटा 12 फरवरी. वार्ता. पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान इलाके में सैन्य अभियान के दौरान गिरफ्तार किये गये खूंखार आतंकवादी और तालिबान कमांडर मुल्ला मंसूर दादुल्ला को आज सुरक्षा एजेंसियों को सौंपने के बाद पूछताछ शुरू हो गयी
बलूचिस्तान के प्रांतीय पुलिस प्रमुख सऊद गोहर ने बताया कि दादुल्ला को आज क्वेटा में सुरक्षा एजेंसियों के हवाले कर दिया गया1 उन्होंने बताया कि उससे पूछताछ की जा रही है
श्री गोहर ने बताया कि पूछताछ के बारे में अभी कोई विस्तृत जानकारी नहीं मिली है1 उन्होंने बताया कि इस बारे में विस्तृत ब्यौरा बाद में उपलब्ध कराया जायेगा1 गौरतलब है कि दादुल्ला को कल आतंकवादियों के साथ मुठभेड के दौरान हुयी गोलीबारी में घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया था1 निर्मल.प्रभु 2128वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
