दिल्ली कांग्रेस ने भाजपा की मुस्लिम विरोधी नीतियों की निंदा की
नयी दिल्ली 12 फरवरी.वार्ता. दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भारतीय जनता पार्टी.भाजपा. की मुस्लिम विरोधी नीति की निंदा करते हुए देश में साम्प्रदायिक सद्भाव बिगाडने वाली ताकतों का डटकर मुकाबला करने का संकल्प लिया है
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल की अध्यक्षता में आज यहां मुस्लिम समुदाय से जुडी समस्याओं और वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों में मुस्लिमों की भूमिका पर विचार करने के लिए गोष्ठी का आयोजन किया गया1 इसमें एक प्रस्ताव पारित कर भाजपा की मुस्लिम विरोधी नीतियों की निंदा की गई तथा देश में साम्प्रदायिक सद्भाव बिगाडने वाली ताकतों का डटकर मुकाबला करने का संकल्प लिया गया1 गोष्ठी को संबोधित करते हुए श्री अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस मुस्लिम समुदाय से जुडी प्रत्येक समस्या के प्रति पूरी तरह गंभीर रही है और केवल उसने ही मुस्लिमों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी है1 उन्होंने कहा कि संगठन के स्तर पर वह जो कुछ भी कर सकते हैं मुस्लिम समुदाय और मुस्लिम युवा एकता कमेटी के सहयोग से उसे पूरा करने का हरसंभव प्रयास करने के साथ ही दिल्ली की मुख्यमंत्री को इस सम्प्रदाय से जुडी समस्याओं से अवगत कराकर ठोस कदम उठाने का आग्रह करेंगे
उन्होंने कहा कि मुस्लिम समुदाय ने हमेशा कांग्रेस पार्टी की धर्मनिरपेक्ष नीति का साथ देकर अलगाववादी ताकतों को मुंह तोड जवाब दिया है1 उन्होंने कहा कि कांग्रेस की धर्मनिरपेक्ष नीतियों के चलते देश में भाजपा के मंसूबे कभी भी सफल नहीं होंगे और मुस्लिम समुदाय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अगुवाई में एकजुट होकर साम्प्रदायिक ताकतों से मुकाबला करने के लिए पूरी तरह से तैयार है
मिश्रा समरेन्द्र अजय जगबीर1914जारी वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
