सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी के विक्षिप्त पुत्र ने फायरिंग की
जम्मू 12 फरवरी.वार्ता. जम्मू के गुज्जर नगर इलाके में जम्मू कश्मीर पुलिस के सेवानिवृत्त उपाधीक्षक के विक्षिप्त पुत्र के कल शाम खुद को कमरे में बंद कर अंधाधुंध फायरिंग करने जाने से हडकम्प मच गया
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि राज्य पुलिस के सेवानिवृत्त उपाधीक्षक दीन मोहम्मद चौधरी के 32 वर्षीय पुत्र महमूद नसीर ने गुज्जर नगर क्षेत्र में स्थित अपने मकान के कमरे में खुद को बंद करने के बाद अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग शु कर दी
एक पुलिस अधिकारी ने बताया.. महमूद नसीर ने तीन फायर किये लेकिन इससे उसे कोई नुकसान नहीं हुआ1. उन्होंने बताया कि महमूद मानसिक रूप से बीमार है और उसका इलाज किया जा रहा है
अधिकारी ने बताया.. महमूद को फायरिंग से रोकने के लिये पुलिस को खासी मशक्कत करनी पडी1. महमूद को गिरफ्तार कर लिया गया है और हथियार बरामद कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है
सलीम नीलिमा जगबीर1432वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
