तमिलनाडु में मछुआरों की हडताल आज दूसरे दिन भी जारी

पुड्डकोट्टई.12 फरवरी .वार्ता. तमिलनाडु के पुड्डुकोट्टई जिले के जगतपत्तिनम गांव के मछुआरों ने श्रीलंकाई नौसेना की गोलीबारी में अपने एक साथी की मौत के विरोध में आज दूसरे दिन भी हडताल जारी रखी

जगतपत्तिनम मैकनाइज्ड बोट फिशरमेन एसोसिएशन के अध्यक्ष जी. रामकृष्णन ने आज यहां बताया कि मछुआरों ने केन्द्र सरकार से समुद्र में मछली पकडने गए मछुआरों की जानमाल की सुरक्षा की मांग की है1श्री रामकृष्णन के अनुसार सेल्लानेथल इलाके के थंगापंडी.35. की मौत के विरोध में एसोसिएशन के लगभग तीन सौ सदस्य हडताल पर हैं1 थंगापंडी नौ फरवरी को अपने साथियों के साथ मछली पकडने के लिए गहरे समुद्र में चला गया था 1 इसी बीच उनकी नाव कथितरुप से श्रीलंका के समुद्री क्षेत्र में चली गई जहां श्रीलंका के नौसैनिकों ने नाव को घेर कर उन पर गोलियां चलाई1और थंगापंडी की मृत्यु हो गई 1 आशा . अभिनवप्रेम .1242वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+