इंटरनेट बढ़ा रहा अभिभावक-बच्चों में दूरी

अग्रणी शोधार्थी डाफ्ना लेमिश के अनुसार अध्ययन हमें बताता है कि माता-पिता नहीं जानते कि उनके बच्चे इंटरनेट पर क्या कर रहे हैं. यह उसी तरह से है कि उनके बच्चे कक्षाओं, पार्टियों या क्लबों में क्या कर रहे हैं इस बारे में माता-पिता को नहीं पता होता.
शोधार्थी इस नतीजे पर माता पिता और उनकी संतानों पर किए गए सर्वेक्षण के बाद आए. अध्ययन के एक हिस्से में विभिन्न आयु वर्ग और सामाजिक आर्थिक पृष्ठभूमि के 500 से अधिक यहूदी और अरब बच्चों पर सर्वेक्षण किया गया और पूछा गया कि क्या उन्होंने आनलाइन निजी सूचनाएं दीं. 73 फीसदी बच्चों ने कहा कि हां उन्होंने ऐसा किया, लेकिन उसी बच्चे के माता-पिता ने कहा कि उनकी संतान ने सिर्फ चार फीसदी ऐसा किया.


Click it and Unblock the Notifications