मलकानगिरि में छह नक्सली गिरफ्तार
.सांध्य दैनिकों के लिए रिपीटभुवनेश्वर 08 फरवरी .वार्ता. पुलिस के विशेष अभियान दल ने उडीसा में मलकानगिरि जिले के कोन्डापाली में आज सुबह एक तलाशी अभियान में छह नक्सलियों को गिरफ्तार किया 1 जिले के पुलिस अधीक्षक एस के गोजभिये ने यूनीवार्ता को बताया कि इन नक्सलियों को बाद में स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहां इन्हें हिरासत में रिमाण्ड पर भेज दिया1 उन्होंने कहा कि इनमें से एक की पहचान मरियन मुक्ता के रूप में की गई जो पुलिस के कथित मुखबिर सुनाम जगा की हत्या में शामिल था
उन्होंने बताया कि इनके कब्जे से छह डेटोनेटर.जिलेटिन की 21 छडे. कुछ तार और नवीन पटनायक सरकार विरोधी दो पोस्टर बरामद किए गए है1 जोरा अजय राम2314वार्ता












Click it and Unblock the Notifications