टीआरएस को तेलंगाना के संबंध में जल्द फैसला लेने का आग्रह
करीमनगर.आंध्र प्रदेश 09 फरवरी.वार्ता. पृथक तेलंगाना राज्य की मांग कर रही तेलंगाना राष्ट्र समिति टीआरएस ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से इस संबंध में जल्द फैसला लेने की मांग की है
टीआरएस के अध्यक्ष के चंद्रशेखर राव ने आज यहां..तेलंगाना गर्जना.. सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य के लोगों की भावना को ध्यान में रखते हुए श्रीमती गांधी को पृथक तेलंगाना राज्य के गठन की घोषणा जल्द करनी चाहिए
उन्होंने कहा कि वर्ष 2004में हुए लोकसभा और राज्य विधान सभा चुनाव के दौरान अपने चुनावी भाषणों में यहां की जनता से पृथक राज्य के गठन का वादा किया था उन्हें अब यह वादा निभाना चाहिए
उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांग नहीं मानी गयी तो 6 मार्च से पार्टी के सभी सांसद लोकसभा से तथा विधान सभा से त्यागपत्र दे देंगे1ताकि कांग्रेस का असली चेहरा बेनकाब हो सके
मधूलिका.सत्या.ति्रपाठी2314वार्ता












Click it and Unblock the Notifications