कानून. व्यवस्था पर करुणानिधि ने गलत बयानबाजी की. जयललिता

चेन्नई. 09 फरवरी. वार्ता. अखिल भारतीय अन्नाद्रमुक महासचिव और तमिलनाडु विधानसभा मेंं विपक्ष की नेता जे जयललिता ने आज आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री एम करुणानिधि ने राज्य की कानून व्यवस्था के बारे गलत बयानबाजी की है जबकि यहां कानून व्यवस्था बदतर हो चुकी है

सुश्री जयललिता ने मुख्यमंुत्री के इस दावे को गलत बताया कि राज्य में शांति है और आवश्यक वस्तुओं के दाम नियंत्रण में है1 उन्होंने कहा कि श्री करुणानिधि ने अपनी सरकार बचाने तथा केन्द्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार को खुश करने के लिए ूठी जानकारी दी है

उन्होंने आरोप लगाया कि अब राज्य उग्रवादियों. नक्सलियों और प्रतिबंधित संगठन लिबरेशन टाइगर्स आफ तमिल ईलम.लिट्टे. की शरणस्थली बन चुका है1 राज्य में पिछले 20 महीनों में हुई हत्याओं के आंकडे देते हुए सुश्री जयललिता ने कहा कि राज्य की करुणानिधि सरकार लिट्टे समर्थकों तथा अन्य उग्रवादी ताकतों के प्रति नरम रुख अपना रही है

उन्होंने कहा कि मारे गए लिट्टे नेताओं को श्रद्धांललि देने वाले मुख्यमंत्री से इन संगठनों के प्रति कठोर रवैये की उम्मीद नहीं की जा सकती है

जितेन्द्र.अभिनव नंद1520 वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+