रूस ने जापान के वायु क्षेत्र का उल्लंघन करने से इंकार किया
मास्को 09 फ्रवरी.वार्ता. रूसी वायु सेना ने आज इससे इंकार किया कि उसके सैन्य विमानों ने जापानी के वायु क्षेत्र का उल्लंघन किया है1 रूसी वायुसेना के प्रवक्ता कर्नल अलेक्जेंडर द्रोब्यशेवस्की ने इंटरफ्ैक्स संवाद समिति से कहा कि रूसी वायु सेना के विमान नियमित उडान पर थे और उसने जापान के वायु क्षेत्र का उल्लंघन नहीं किया है1 उन्होंने कहा कि सामरिक विमान अंतरराष्ट्रीय मानदंडो का कडाई से पालन कर रहे थे और किसी देश की सीमा का उल्लंघन किये बगैर वे तटस्थ जल क्षेत्र के ऊपर वायु क्षेत्र में उडान भर रहे थे1 जापान के अधिकारियों ने दावा किया है कि रूसी सेना का विमान तीन मिनट तक जापान के वायु क्षेत्र में था1 बम बर्षक विमान टी यू 95 कल जापान की राजधानी टोक्यो से करीब साढे सौ किलोमीटर दूर भारतीय समयानुसार तडके चार बजे इजु द्वीप के पास उसके वायु क्षेत्र में प्रवेश किया था जिसका जापान के 24 विमानों ने घेरने की कोशिश की1 जापान के विदेश मंत्रालय ने इस पर कडा ऐजरात जताया है1 इतर तास संवाद समिति के अनुसार इस संबंध में रूसी दूतावास से कडा विरोध जताया गया है1 शेखर मनोरंजन 1956 वार्ता.












Click it and Unblock the Notifications