संप्रग को परमाणु सौदा करने की इजाजत नहीं देगे वामदल.येचुरी
हैदराबाद.09फ्रवरी.वार्ता.माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने कहा है कि केन्द्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार .संप्रग.को अमरीका के साथ सामरिक समौते करने और असैन्य परमाणु करार को आगे बढाने की इजाजत हरगिज नहीं दी जाएगी
पार्टी पोलित ब्यूरो के सदस्य सीताराम येचुरी ने आज यहां संवाददाताओं से कहा कि वामदल संप्रग की आर्थिक नीतियों से भी नाखुश हैं इसलिए उसपर न्यूनतम साा कार्यक्रम पर अमल के लिए लगातार दबाव बनाए रखा जाएगा पर इन मुद्दों पर सरकार से समर्थन वापसी का उनका कोई इरादा नहीं है
उन्होंन ेकहा कि भारतीय जनता पार्टी जैसी साम्प्रदायिक ताकतें इसी ताक मेें हैं कि वामदल सरकार से समर्थन वापस लें ताकि वे सत्ता पर काबिज हो सके लेकिन उसकी यह मंशा पूरी नहीं होने दी जाएगी
इस सवाल पर कि क्या माकपा और तेलुगू देशम पार्टी के बीच राज्य में कोई चुनावी गठजोड की संभावना है श्री येचुरी ने कहा कि माकपा न ेअपने राजनीतिक और आर्थिक नीतियों का मसौदा तेदेपा का ेभेजा है उसकी प्रतिक्रिया पर ही आगे की रणनीति तैयार की जाएगी
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे की उत्तर भारतीयों के खिलाफ् की गयी भडकाउू टिप्पणी पर श्री येचुरी ने कहा कि ये टिप्पणियां बेहद आपत्तिजनक हैं 1उनकी पार्टी ने महाराष्ट्र में रह रहे उत्तर भारतीयों को निशाना बनाकर एक तरह से समाज में विघटन पैदा करने की कोशिश की है
मधूलिका.सत्या.ति्रपाठी2213वार्ता












Click it and Unblock the Notifications