गुर्दाकांड के सरगना अमित को भारत ला रहा विमान नेपाल से रवाना
नयी दिल्ली 09 फरवरी.वार्ता. सनसनीखेज गुर्दाकांड के सरगना डा. अमित कुमार को नेपाल से भारत ला रहा विमान नयी दिल्ली के लिये रवाना हो चुका है1 केन्द्रीय जांच ब्यूरो .सीबीआई. का एक दल उसे यहां ला रहा है
सीबीआई सूत्रों ने यहां इसकी पुष्टि की है
उल्लेखनीय है कि सौ करोड पये के गुर्दाकांड के सरगना अमित कुमार को गत बृहस्पतिवार को नेपाल में चितवन जिले के सौरादा जंगल से एक होटल से गिरफ्तार किया गया था1 उस पर और उसके साथियों के विशाल नेटवर्क पर लगभग पांच सौ लोगों के गुर्दे जाने. अनजाने निकाल लेने का आरोप है1 इस गोरख धंधे में लिप्त होने के चलते अब ये मामला सीबीआई के हाथों में है
अनुपमा जितेन्द्र जगबीर1740वार्ता












Click it and Unblock the Notifications