मालगाडी से चार डिब्बे पटरी से उतरे
आगरा 09 फरवरी.वार्ता. उत्तर प्रदेश में आगरा के राजामंडी के पास आज तडके एक मालगाडी के चार डिब्बे पटरी से उतर गये1 इस दुर्घटना की वजह से मुंबई..दिल्ली रेल यातायात प्रभावित हो गया
उत्तर मध्य रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि अमृतसर से सुबह सतना जा रही एक मालगाडी के चावल से भरे चार डिब्बे राजामंडी स्टेशन के गेट नम्बर 498 के पास पटरी से उतर गए जिससे मुंबई रेलमार्ग पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया
सूत्रों ने बताया कि इस हादसे की वजह से दिल्ली से भोपाल जा रही शताब्दी समेत कई प्रमुख ट्रेनें विलम्ब से चल रही हैं1 इस दुर्घटना मेंकिसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है
दुर्घटनाग्रस्त डिब्बों को रेलपथ से हटाकर रेल ट्रैक की मरम्मत का काम चल रहा है
गांगुली आशा मनोरंजन 1523 वार्ता.












Click it and Unblock the Notifications