कांग्रेस का समर्थन करना भारी भूल.यूडीपी
शिलांग. 09 फरवरी.वार्ता. मेघालय में पिछले पांच वषो तक सरकार मेंं शामिल रही यूनाईटेड डेमोक्रेटिक पार्टी. यूडीपी. ने आज कहा कि राज्य में कांग्रेस नीत मेघालय डेमोक्रेटिक एलायंस सरकार का समर्थन करना भारी भूल थी
यूडीपी के अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री दोंकूपर राय ने यहां चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि राज्य के हित में सद्भावना रखते हुए क्षेत्रीय दलों ने कांग्रेस के साथ काम करने की सहमति व्यक्त की थी लेकिन यह एक गलती थी
उन्होंंने कांग्रेस नीत सरकार को .. गैर मित्रवत.. करार देते हुए कहा कि यह जनहित की नीतियां लागू करने मेंं असफल रही है
सत्या. मधूलिका नंद2237 नंद2237 वार्ता












Click it and Unblock the Notifications