किडनी रैकेट के सरगना के भाई को तलाश रही है नेपाल पुलिस
काठमांडू 09 फ्रवरी.वार्ता. किडनी कुमार के नाम से कुख्यात करोडो रूपये के अंतरराष्ट्रीय किडनी रैकेट के सरगना डा. अमित कुमार राउत की गिरफ्तारी से उत्साहित नेपाल पुलिस अब उसके भाई जीवन कुमार राउत को अपनी गिरफ्त में लेने की कोशिश में है
हरियाण के गुडगांव में स्थित स्टार मैक्स लाइफ् केयर हास्पिटल को संचालित करने वाला और डा. अमित का दाहिना हाथ जीवन ही है1 गत जनवरी में इस रैकेट के खुलासे के बाद से ही जीवन भी फ्रार है1 बिहार के रक्सौल से करीब 60 किलोमीटर दूर नेपाल में चितवन जिले के सौराहा के जंगल में बने में रिसोर्ट से गत सात जनवरी को गिरफ्तार करने के बाद नेपाल पुलिस कल उसके पास से मोबाइल फ्ोन के तीन सीमकार्ड बरामद किया1 डा. अमित के गत 26 जनवरी को गिरफ्तारी से बचने के लिये फ्रार होने के बाद जिन..जिन लोगों से बात की है उनके बारे में इन सिम कार्डों से जानकारी मिल सकती है1 उस रिसोर्ट के कर्मचारियों के अनुसार डा. अमित ने इन सिम कार्डों से अधिकांशत. फ्ोन स्थानीय लोगों को ही किया था1 डा. अमित के पास से कनाडा का भी एक सिम कार्ड मिला है1 डा. अमित की तरह उसका भाई जीवन भी अक्सर नेपाल आता रहता था1 उसने नेपाल में पंकजा नाम के एजेंट को रखा था उसके लिये यहां भवन या भूमि देख रहा था जहां अस्पताल खोला जा सके1 सौराहा के जंगल के रिसोर्ट में डा अमित के साथ एक और व्यक्ति आया था1 डा. अमित रिसोर्ट में स्वयं को नेपाली नागरिक सुरेश रेगमी बताया करता था और उसका सहयोगी अपना नाम मनीष सिंह बताया करता था1 नेपाल पुलिस पंकजा सहित पांच लोगों को तलाश रही है जो गुडगांव के अस्पताल में सफ्ाईकर्मी. वार्ड बाय और आपरेशन थियेटर कर्मचारी के रूप में काम करते थे1 इंद्र विनोद जगबीर1850वार्ता












Click it and Unblock the Notifications