जीवन कुमार द्वारा उपयोग किये गये सिमकार्ड मिले
काठमांडू 09 फरवरी.वार्ता. किडनी रैकेट में कथित रूप से शामिल इसके सरगना डा.अमित कुमार के भाई जीवन कुमार के दो सिमकार्ड नम्बरों को शहर पुलिस की एक विशेष टीम ने हासिल कर लिया है
पुलिस सूत्रों ने कल बताया कि इन नम्बरों से काठमांडू के लिए स्थानीय समयानुसार सुबह सात बजे और आठ बजे दो काल की गई
सूत्रों ने बताया..हमने जीवन कुमार और काठमांडू में किसी व्यक्ति के बीच टेलीफोन पर हुई बातचीत को पकडा गया है1 ये काल चितवन जिले से की गई1 चितवन से ही गुरूवार को किडनी सरगना डा.अमीत कुमार को गिरफ्तार किया गया था 1.. हालांकि मेट्रोपोलिटन पुलिस क्राइम डिविजन के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उपेन्द्रकांत आर्याल ने इसकी पुष्टि नहीं की लेकिन उन्होंने कहा कि जांच दल इस पर काम कर रहा है
श्री असर्याल ने समाचार पत्र हिमालयन टाइम्स को बताया कि अमित और किडनी रैकेट में शामिल उसके नेपाल के एजेंट पंकजा दो बार मिले है जबकि जीवन और पंकज कई बार मिले
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किडनी रैकट चलाने वाले डा.अमित कुमार को गुरूवार को बिहार में रक्सौल से करीब 60 किलोमीटर दूर नेपाल में चितवन जिले के सौराहा के जंगल में एक होटल से गिरफ्तार किया गया था
देवेन्द्र पांडे मनोरंजन 1635 वार्ता.












Click it and Unblock the Notifications