मौसम. राउंडअप दो नयी दिल्ली..
राउंडअप दो नयी दिल्ली.. पश्चिमोत्तर क्षेत्र के मैदानी हिस्सों में न्यूनतम तापमान के सामान्य से तीन से छह डिग्री नीचे चले जाने के साथ ही इस क्षेत्र में कडाके की ठंड का सिलसिला जारी है
हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले हिस्सों में कल रात के बाद हिमपात हुआ जबकि खिलीधूप निकलने से लोगों ने कडाके की ठंड से कुछ राहत महसूस की1 मौसम विभाग के सूत्रों ने आज यहां बताया कि पवित्र शहर अमृतसर में न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि पटियाला. अंबाला और करनाल में यह सामान्य से पांच डिग्री नीचे तथा चंडीगढ. लुधियाना. हिसार और शिमला में यह सामान्य से तीन डिग्री नीचे दर्ज किया गया
पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि आदमपुर में 1.0. हलवारा में 2.4 .भठिंडा में 2.8. पठानकोट में 3.0 . पटियाला में 3.9 तथा लुधियाना में 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
हरियाणा में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री नीचे दर्ज किया गया1 अंबाला में न्यूनतम तापमान 3.0 .करनाल में 3.2 और हिसार में 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
केन्द्र शासित क्षेत्र चंडीगढ और इसके आसपास के इलाकों में न्यूनतम तापमान के सामान्य से तीन डिग्री नीचे रहने के कारण कडाके की ठंड जारी रही 1यहां का न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि कल यहां का तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस था
हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र में ताजे हिमपात के बाद भीषण शीतलहर जारी है1 जनजातीय क्षेत्र के कल्पा में न्यूनतम तापमान शून्य से 7.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया1 कुल्लू जिले के मनाली में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.0 डिग्री नीचे. मंडी में 0.3 डिग्री. सुंदरनगर में 1.6 डिग्री. ऊना में 1.8 डिग्री और भुंतर में 3.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया
जितेन्द्र सत्या जगबीर1956जारी वार्ता












Click it and Unblock the Notifications