....
पश्चिमी भारत के एक मात्र विश्वविख्यात पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में भी ठंड का प्रकोप जारी है 1 जिसके चलते यहां शनिवार को न्यूनतम तापमान जमाब बिंदु पर अटका रहा 1 जनजीवन अस्त व्यस्त रहा 1 लोगों ने दिनचर्या भी विलंब से आरंभ की
यहां अधिकतम तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जिससे दिन में भी सर्द हवाओं का दौर जारी रहने से लोगों को परेशानियोंं का सामना करना पडा 1 दिन में आसमान तो साफ रहा किन्तु बर्फीली हवाओं के चलते धूप भी फीकी रही 1 लोगों ने भारी भरकम गर्मऊनी कपडों का सहारा लेते हुए अलाव तापे
इस बीच मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश. उत्तराखंड एवं जम्मू कश्मीर में बर्फ गिरने या बारिश गिरने की संभावना व्यक्त की है
मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे में पूर्वी मध्य प्रदेश. छत्तीसगढ. अणाचल प्रदेश. असम. मेघालय. नगालैंड. मणिपुर. मिजोरम. त्रिपुरा. पश्चिम बंगाल. सिक्किम और लक्षद्वीप में कुछ स्थानों पर . केरल और अंडमान निकोबार. उडीसा. बिहार. उत्तर प्रदेश.हरियाणा. पंजाब. राजस्थान. पश्चिमी मध्य प्रदेश. विदर्भ.ारखंड. गुजरात. मराठवाडा. आंध्र प्रदेश. तमिलनाडु. में वर्षा होने अथवा गरज के साथ छींटे पडने की संभावना है
पिछले 24 घंटों में तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की खबर है
उधर जम्मू कश्मीर. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में बर्फ गिरी है1 इसके अलावाारखंड. बिहार. केरल.अरूणाचल प्रदेश. असम. मेघालय .नगालैंड. मणिपुर. मिजोरम. त्रिपुरा. छत्तीसगढ. लक्षद्वीप पश्चिम बंगाल.सिक्किम. पूर्वी मध्य प्रदेश और भीतरी कर्नाटक के कुछ हिस्सों में कहीं कहीं वर्षा हुई अथवा गरज के साथ छींटे पडे हैं
जितेंद्र मधूलिका सत्या राम2035 वार्ता












Click it and Unblock the Notifications