बाबा आमटे के निधन पर मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया
पटना 09 फरवरी .वार्ता. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रख्यात समाजसेवी और मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित बाबा आमटे के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है
श्री कुमार ने आज यहां अपने शोक संदेश में कहा कि बाबा आमटे ने गांधीवादी मूल्यों की स्थापना में अपना पूरा जीवन लगा दिया1 इसके अलावा श्री आमटे कुष्ट रोगियों की सेवा सच्चे मन से की तथा उनके पुर्नवास के लिए जीवनपर्यन्त संघर्ष करते रहे. साथ ही उन्होंने नर्मदा बचाआें आंदोलन में सक्रिय योगदान दिया1 उन्होंने कहा कि श्री आमटे के निधन से समाज को अपूर्णनीय क्षति हुई जिसकी भरपाई संभव नहीं है
मुख्यमंत्री ने बाबा आमटे की आत्मा की शांति एवं उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है
उल्लेखनीय है कि बाबा आमटे का आज तडके महाराष्ट्र के चन्द्रपुर जिले के आनंद वन में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया1 वह 94 वर्ष के थे
सतीश आशा जगबीर1432वार्ता












Click it and Unblock the Notifications