पीटीसी का पहला .प्रोई. अध्ययन केंद्र चंडीगढ में
चंडीगढ 09 फरवरी.वार्ता. प्रोडक्शन एवं डिज़ाईन के लिए .प्रो इंजीनियर साफ्टवेयर. निर्माता विश्व की अग्रणी अमरीकी कम्पनी पैरामीट्रिक टैक्नालोजी कापोरेशन .पीटीसी. ने भारत में अपना पहला अध्ययन केंद्र चंडीगढ में खोला है1 कम्पनी के पश्चिमी एशिया प्रमुख मोहन कुमार ने आज यहां एक प्रैस कांफ्रें स में बताया कि कम्पनी ने चंडीगढ की साफ्टवेयर एवं हार्डवेयर प्रशिक्षण एवं अध्ययन क्षेत्र की कम्पनी हाई टैकप्वाइंट टैक्नालोजी प्रा. लि. को अपना अधिकृत प्रशिक्षण केंद्र बनाया है1 इसमौके पर हाईटैक के निदेशक विनोद चौहान और राजेश वैद्य भी उपस्थित थे1 उन्होंने कहा कि कम्पनी के इस केंद्र से भारत के इस क्षेत्र के मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्रों को विश्व स्तरीय मापदंडों और पाठ्यक्रम के अनुरूप .प्रोई साफ्टवेयर. का व्यावहारिक इस्तेमाल करने तथा अपने कौशल में वृद्धि का मौका होगा
श्री कुमार ने कहा कि कम्पनी के साफ्टवेयर का विश्व में उक्त उत्पादों की लगभग 50000 नामी कम्पनियां इस्तेमाल कर रही हैं तथा भारत में भी इसके 2000 ग्राहक हैं1 कम्पनी के बोस्ट .इजरायल और पुणे में .प्रोई. अनुसंधान एवं विकास केंद्र हैं
रमेश नीलिमा जगबीर1748वार्ता












Click it and Unblock the Notifications