अपहृत व्यापारियों का सुराग नहीं
लखीमपुर खीरी 30 जनवरी.वार्ता. उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले से 26 जनवरी की रात को अपहृत किए गये तीन व्यापारियों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सका है
पुलिस अधीक्षक एन.रवीन्द्र ने आज शाम यहां बताया कि जिले के मैलानी क्षेत्र स्थित एक फ्ार्म हाऊस से गत 26 जनवरी की रात फ्ार्महाऊस मालिक योगेश भसीन. अपने दो साथियों अमीरचंद तथा सीमाराम राठी जब एक कार से अपने घर गोला लौट रहे थे तभी बदमाशों ने उन्हें अगवा कर लिया था 1 अपहरण के अगले दिन उनके वाहन को लावारिश हालत में बरामद कर लिया लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं मिला है
उन्होंने बताया कि अपहरणकर्ताओं ने अभी तक किसी अपहृत के परिजनों से कोई संपर्क नहीं किया 1 अपहृत लोगों की तलाश के लिए जिला पुलिस के अलावा बरेली ् शाहजहांपुर तथा पीलीभीत जिले की पुलिस भी जुटी हुई है
स जितेन्द्र मनोरंजन 2028 वार्ता.


Click it and Unblock the Notifications
