वामदलों का आडवाणी पर पलटवार. कहा नहीं बनने देंगे उन्हें प्रधानमंत्री
...दि 49 के स्थान पर अंतिम पैरे से शब्द हटाते हुये...नयी दिल्ली 30 जनवरी .वार्ता. स्वतंत्रता संग्राम में कम्युनिस्टों की भूमिका पर विपक्षी नेता लालकृष्ण आडवाणी के सवाल और उन्हें भारतीय राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका देने के लिये कांग्रेस पर उनके आरोप पर पलटवार करते हुये प्रमुख वामदलों ने सत्ता में वापसी का भारतीय जनता पार्टी .भाजपा. का और प्रधानमंत्री बनने का श्री आडवाणी का मंसूबा सफल नहीं होने देने का संकल्प व्यक्त किया है
कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन .संप्रग. सरकार को बाहर से समर्थन दे रही माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी .माकपा. तथा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी .भाकपा. के प्रमुख नेताओं ने श्री आडवाणी के वक्तव्य पर आज यूनीवार्ता से कहा.. वह अच्छी तरह जानते हैं कि उनके प्रधानमंत्री बनने की राह में सबसे बडी बाधा कम्युनिस्ट ही हैं इसीलिये वह बार बार हम पर निशाने साध रहे हैं1.. भाकपा के महासचिव ए बी बर्द्धन. राष्ट्रीय सचिव शमीम फैजी तथा माकपा पोलित ब्यूरो के सदस्य एम के पंधे ने कहा कि वे सांप्रदायिक भाजपा तथा उसकी अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन .राजग. के केंद्र की सत्ता पर काबिज नहीं होने देंगे और इसके लिये सभी धर्मनिरपेक्ष एवं लोकतांत्रिक ताकतों को एकजुट करेंगे
ज्ञातव्य है कि भाजपा एवं राजग की आेर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार घोषति श्री आडवाणी ने कल स्वतंत्रता संग्राम में कम्युनिस्टों की भूमिका पर सवाल उठाया था और दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर वामदलों का इस्तेमाल करने तथा कांग्रेस पर राष्ट्रीय राजनीति में वामदलों को महत्वपूर्ण भूमिका देने का आरोप लगाया था1 राजेश.संजीवसुनील2043जारी वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
