चौथी शांति यात्रा आज गोरखपुर पहुंची
गोरखपुर 30 जनवरी .वार्ता. उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से नेपाल केलुम्बनी तक निकाली गयी चौथी शांति यात्रा के आज गोरखपुर पहुंचनेपर .नेटिव एजुकेशनल और वेलफेयर सोसायटी ने यात्रा का स्वागत किया
शान्ति यात्रा में कोरिया् जापान और कम्बोडिया आदि देशोंं से आये हुए विदेशी पर्यटकों का समूह भी शामिल है1 29 जनवरी से कुशीनगर से शुरू हुयी यह यात्रा आज दूसरे दिन गोरखपुर पहुंची और ग्यारह दिन के बाद नेपाल के लुम्बनी पहुंचेगी
यात्रा के संयोजक बौध्द भिक्षु उपनंदन और सुरेश चन्द मौर्य ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य लोगों में भाई चारा बढाना तथा शांति स्थापित करना है1 उन्होंने बताया कि विभिन्न मागोर्ं से गुजरते हुए इस यात्रा में शामिल लोग जगह जगह विभिन्न कार्यक्रम करेंगे1 विदेशी नागरिकों का प्रतिनिधित्व कर रहे कोरिया से आये चांग हेन किम ने कहा कि विश्व शांति सभी शांति प्रिय लोंगों का सपना है और हम गौतम बुध्द के संदेशों को जन जन तक पहुंचाकर स्थायी शांति चाहते हैं1 उन्होंने कहा कि इस शांति यात्रा की विशेषता यह है कि इसमें युवा वर्ग ने बढ चढकर हिस्सा लिया है1 उन्होंने कहा कि शांति स्थापित करने का काम कोई व्यक्ति या कोई संस्था अकेले नहीं कर सकती इसके लिए संयुक्त प्रयास जरूरी है
चांग हेन किम ने कहा कि आतंकवाद से ुलस रहे विश्व को आज शांति की सबसे ज्यादा आवश्यकता है और गौतम बुध्द की शिक्षा और उनके सिध्दान्तों को व्यवहारिक रूप देकर इसे प्राप्त किया जा सकता है
उदय.संजीव लखमी2115वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
