वन कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु में वृद्धि
भोपाल 30 जनवरी.वार्ता. मध्य प्रदेश में राज्य मंत्रिपरिषद ने आज वन विकास निगम के तीन श्रेणी तक के कर्मचारियों की सेवानिवृति की आयु सीमा दो वर्ष बढाने के साथ ही निशक्त छात्रवृत्ति की दरों का पुनरीक्षण करने सहित अनेक निर्णय लिये
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज यहां संपन्न हुयी बैठक में वित्तीय वर्ष 2007.. 08 से निशक्त छात्रवृत्ति योजना के प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की गयी1 मंत्रिपरिषद द्वारा छात्रवृत्ति दरों के पुनरीक्षित करने से राज्य सरकार परप्रतिवर्ष 92 लाख रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार पडेगा
मंत्रिपरिषद ने प्राथमिक एवं माध्यमिक स्त्र की प्रचलित छात्रवृत्ति की दर यथावत रखी है जबकि उच्चतर माध्यमिक. स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर सामाजिक न्याय विभाग द्वारा देय छात्रवृत्ति की मासिक दर को पुनरीक्षित किया है1 बैठक में पिछडा वर्ग के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए विदेशों मेंअध्ययन के लिए छात्रवृत्ति योजना को भी मंजूरी दी गई
मंत्रिपरिषद द्वारा सामाजिक न्याय विभाग द्वारा दी जाने वाली छात्रवृत्ति योजना के तहत पालक.अभिभावक की वार्षकि आय की सीमा अधिकतम 24 हजार रूपये से बढाकर 96 हजार रूपये की गई है1 प्रतिभाशाली निशक्त छात्र छात्राओं को प्रोत्साहन राशि में भी वृद्धिकरने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है
इसके तहत कक्षा आठवीं में 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करनेवाले निशक्त छात्र छात्राओं को उच्चतर माध्यमिक स्तर .कक्षा 9वीं. मेंनियमित छात्र छात्रा के रूप में प्रवेश लेने पर एक मुश्त 2500 रूपयेप्रोत्साहन राशि के रूप में प्रदान की जायेगी
इसके अतिरिक्त उच्चतर माध्यमिक .कक्षा 12वीं. परीक्षा 60 प्रतिशतसे अधिक अंको के साथ उत्र्तीण होने पर स्नातक स्तर पर महाविद्यालयमें नियमित छात्र छात्रा के रूप में प्रवेश लेने पर तीन हजार रूपयेप्रोत्साहन राशि के रूप में प्रदान किये जायेंगे
अजय संजीव मनोरंजन 2104 जारी.वार्ता.


Click it and Unblock the Notifications
