मुआवजे के लिए ब्लूलाईन पीडित मानवाधिकार प्रमुख से मिले
नयी दिल्ली 30 जनवरी .वार्ता. दिल्ली में ब्लूलाईन बसों से हुए हादसों के पीडितों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति एस राजेन्द्र बाबू से मुलाकात कर दिल्ली सरकार द्वारा मुआवजा देने में भेदभाव को खत्म किए जाने का अनुरोध किया1 प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से आयोग के अध्यक्ष को बताया कि दिल्ली सरकार ुग्गी.ौंपडी में आग लगने और इसमें मरने वाले लोगों के लिए तो तुरंत मुआवजे के लिए घोषणा कर देती.जिसमें कि सरकार की संलिप्तता नहीं हैं .किंतु उसके परिवहन विभाग द्वारा जिन बसों को लाईसेंस दिया गया है और उससे होने वाले हादसों मरने वालों को किसी प्रकार का मुआवजा नहीं दिया जाता है 1 पीपुल्स एक्शन के अध्यक्ष संजय कौल की अगुवाई में गए प्रतिनिधिमंडल ने आयोग के अध्यक्ष को एक आवेदन भी सौंपा जिसमें कहा गया है कि ब्लू लाईन बस हादसों से पीडित लोगों को मुआवजा देने के लिए बार.बार अनुरोध करने के बावजूद अभी तक कोई मदद नहीं दी गई है 1 आवदेन में बदरपुर में ब्लू लाईन बस हादसे में मारे गये आठ लोगों के परिजनों को तुरंत एक.एक लाख पए का मुआवजा देने की देने की मांग की गई और इसकी घोषणा पहले ही की जा चुकी है1़ न्यायमूर्ति बाबू ने ब्लू लाईन हादसों में मारे गए पांच पीडितों से मुलाकात की और आश्वासन दिया कि उनकी मांग पर उचित कार्रवाई की जायेगी1 इन हादसों के एक पीडित सतीश कपूर ने कहा कि .. यह उनकी अंतिम उम्मीद है 1.. मिश्रा.समरेंद्रसुनील202
वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
