जम्मू कश्मीर वि स अनिश्चित काल के लिये स्थगित
जम्मू 30 जनवरी .वार्ता. जम्मू कश्मीर में नेशनल कांफ्रेस के विधायकों द्वारा भ्रष्ट मंति्रयों को हटाने की मांग को लेकर हंगामा करने से आज विधानसभा की कार्यवाही पूर्वाद्ध में तीन बार स्थगित करनी पडी और अंतत. अनिश्चित काल के लिये स्थगित कर दी गई
नेशनल कांफ्रेस के सदस्य राज्य में कांग्रेस .पीडीपी. गठबंधन सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार को मुख्य मुद्दा मानकर सदन आए थे1 सदन की कार्यवाही शुरू होने के सात मिनट बाद 10.07 बजे ही इन सदस्यों द्वारा भ्रष्टाचार में लिप्त मंति्रयों को हटाने को लेकर किए गये हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पडी1 सदन की कार्यवाही 11.31 बजे फिर से शुरू हुई लेकिन हंगामे के कारण चार मिनट बाद 11.35 बजे दूसरी बार स्थगित करनी पडी जबकि इस बीच वित्त मंत्री तारीक हमीद कारा ने कुछ अनुदान मांगों को पास करा लिया1 तीसरी बार उपमुख्यमंत्री एम एच बेग के सभापति से निवेदन पर 12.34 बजे सदन की कार्यवाही फिर शुरू हुई लेकिन हंगामे के बीच इस बार भी कार्यवाही आगे नहीं चल पाई और पांच मिनट बाद ही 15.30 बजे तक स्थगित कर दी गई और फिर बाद में अनिश्चित काल के लिये स्थगित कर दी गई
जोराराम.समरेंद्रसुनील201
वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
