डी टी एच सेवा के बारे में ट्राई ने सौंपी सिफारिशें
नयी दिल्ली 30 जनवरी.वार्ता. भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण .ट्राई. ने कहा है कि सरकार को डायरेक्ट टू होम.डी टी एच. सेवा प्रदाताओं को सी बैंड में भी उपभोक्ताओं को सिंगनल भेजने की अनुमति देनी चाहिये
ट्राई ने डी टी एच सेवा के कुछ मुद्दों के बारे में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को आज भेजी सिफारिशों में यह बात कही है1 उसने कहा है कि डी टी एच सेवा प्रदाताओं पर यह शर्त लागू रहनी चाहिये कि वे बिना किसी दूसरे पक्ष के सीधे उपभोक्ताओं को सिगनल देंगे लेकिन उन्हें के यू बैंड के अलावा सी बैंड में भी संचालन की अनुमति दी जानी चाहिये ताकि वे हेड ऐंड इन द स्काई सेवा प्रदाताओं से मुकाबला कर सकें1 इसके लिये उसने डी टी एच दिशानिर्देशों में संशोधन करने की सिफारिश की है1 हेड ऐंड दून द स्काई सेवा प्रदाताओं को सी बैंड तथा के यू बैंड में डिजिटल सिगनल भेजने की अनुमति है और वे केबल आपरेटरों के माध्यम से ही काम कर सकते हैं1 उसने कहा है कि डी टी एच सेवा प्रदाताओं को केबल आपरेटरों को सिगनल भेजने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए
ट्राई ने यह सिफारिश भी की है कि मंत्रालय को डी टी एच सेट टाप बाक्स के लिए मानदंडों में संशोधन के मुद्दे पर भारतीय मानक ब्यूरो के पास जाना चाहिये ताकि उन्नत प्रौद्योगिकी के लिये मानदंडों को बेहतर बनाया जा सके
उनियाल नीलिमा जगबीर1600वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
