मोदी की सफलता से भाजपा में किसी को गुरेज नही..आडवाणी
नयी दिल्ली 29 जनवरी .वार्ता. राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन .राजग. के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार लालकृष्ण आडवाणी ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी की जीत को वोट बैंक की राजनीति पर सुशासन और विकास की जीत बताते हुये आज कहा कि श्री मोदी की सफलता से भारतीय जनता पार्टी परिवार में किसी को कोई गुरेज नही है
श्री आडवाणी ने भाजपा की राष्ट्रीय परिषद के अधिवेशन में समापन भाषण में कहा कि जिस तरह एक परिवार में एक काबिल बेटे के तरक्की करने पर पूरे परिवार को खुशी होती है उसी तरह श्री मोदी की सफलता पर पार्टी को गर्व है1 उन्होंने कहा कि कुछ लोग श्री मोदी के कद को पार्टी से बडा होने की बात करते हैं1 दरअसल इसके पीछे उनका जो कुछ साबित करने का इरादा है उसका आधार नहीं है
उन्होंने कहा कि बेटे के परिवार के मुखिया से भी ज्यादा तरक्की करने से परिवार में मुखिया का कद छोटा नही होता है अलबत्ता उससे पूरे परिवार का मान बढता है और सभी सदस्यों को खुशी होती है1 उन्होंने गुजरात की जीत के लिये श्री मोदी को बधाई देते हुये कहा कि कुछ लोग इसे हिंदुत्व की विजय कहते है लेकिन वह इसे वोट बैंक की राजनीति के खिलाफ विकास और सुशासन की विजय मानते हैं1 श्री आडवाणी ने कहा कि कांग्रेस ने गुजरात चुनाव को सांप्रदायिकता और धर्मरिपेक्षता के नाम पर लडा था और अपने जनादेश से लोगों ने यह साबित किया दरअसल श्री मोदी ही धर्मनिरपेक्ष हैं1श्री मोदी की जीत पर पूरी पार्टी को खुशी है 1 उल्लेखनीय है कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल कहा था कि श्री वाजपेयी ने श्री आडवाणी को अपना उत्तराधिकारी बनाकर पार्टी को सबसे बडा उपहार दिया है1 श्री आडवाणी देश के एकमात्र नेता हे जो हर जिले में गये हैं और वहां की स्थिति से पूरी तरह वाकिफ हैं
उपाध्याय.अभिनवसुनील2034वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
