अगले दस साल में दस लाख भारतीय सैलानियों को ब्रिटेन ले जाने का लक्ष्य

नई दिल्ली 30 जनवरी. वार्ता. बि्रटेन में निजी क्षेत्र की पर्यटन एजेंसी ..विजिट बि्रटेन ने भारतीय सेलानियों को अधिकाधिक संख्या में आकर्षति करने के लिये नयी विपणन नीति की घोषणा करते हुये आगामी दस सालों में दस लाख भारतीय पर्यटक बि्रटेन ले जाने का लक्ष्य रखा है

कं पनी की आेर आज यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया गया कि बि्रटिश शहर लिवरपूल को यूरोप की सांस्कृतिक राजधानी घोषति किये जाने तथा सन 2012 में लंदन में आेलंपिक खेलों के आयोजन और आगामी चार साल तक चलने वाले सांस्कृतिक आेलंपियाड के आयोजन के मद्देनजर अपनी नयी रणनीति के तहत यह लक्ष्य निर्धारित किया है1 कंपनी की एशिया प्रशांत.पश्चिम एशिया और अफ्रीका क्षेत्र के निदेशक कीथ वीशम ने बताया कि इस साल लिवरपूल में लगभग 300 सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे और इनमें लगभग दो लाख भारतीय सैलानियों को शिरकत के लिये बि्रटेन यात्रा के लिये आकर्षति करने का लक्ष्य है

श्री वीशम ने बताया कि विदेश यात्रा के लिये जाने वाले भारतीयों की निरंतर बढती संख्या के मद्देनजर इसका अधिकांश हिस्सा बि्रटेन लाने के लिये कंपनी मार्केटिंग से जुडे हर संभव उपाय करेगी1 उन्होंने बताया कि वर्ष 2006 में 3.6 लाख भारतीय पर्यटक बि्रटेन आये और 2007 की पहली छिमाही में यह संख्या उत्साहवर्धक रही1 साथ ही भारतीय सैलानियों ने एशिया से बि्रटेन आने वाले पर्यटकों में सर्वाधिक खर्च करने वाले जापानी पर्यटकों को भी पीछे छोड दिया है

निर्मल.विनोद.प्रभु 193

वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+