वक्फ संपत्ति भवन कर से मुक्त हो ..पर्सनल ला बोर्ड
लखनऊ 30 जनवरी.वार्ता. आल इंडिया मुस्लिम महिला पर्सनल ला बोर्डने भवन कर में मनमानी बृद्धि पर चिन्ता व्यक्त करते हुये वक्फ की संपत्तियों को इस कर से मुक्त करने की मांग की है
मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड की अघ्यक्ष शाईस्ता अम्बर की अध्यक्षता में आज यहां हुई बैठक में पारित प्रस्ताव में कहा गया कि वक्फ संपत्तियों के अधिकतर भवन काफी पुराने हैं और इनसे आमदनी भी काफी कम है1 इसी आमदनी से वक्फ हित के अलावा कई धार्मिक कार्य भी किये जाते हैं
श्री अम्बर ने बैठक के बाद कहा कि यह उचित होगा कि वक्फ की संपत्ति पर कर पहले जैसा ही रखा जाय या उसे बिल्कुल खत्म कर दिया जाय1 उन्होंनें मुख्यमंत्री मायावती से वक्फ की संपत्ति को भवन कर से मुक्त करने के मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की
विनोद जितेन्द्र मनोरंजन 203
वार्ता.


Click it and Unblock the Notifications
