जम्मू कश्मीर विधान परिषद के नेकां के दो सदस्य निलंबित
जम्मू 30 जनवरी.वार्ता. जम्मू कश्मीर विधान परिषद से आज नेशनल कांप्रेस.नेकां. के दो सदस्यों को आज सत्र की बाकी कार्यवाही तक के लिये सदन से निलंबित कर दिया गया
सदन की कार्यवाही शुरु होते ही विपक्षी नेकां सदस्य .दागी मंत्रियों. की बर्खास्तगी की मांग करने लगे1 पार्टी के सभी सदस्य अपनी मांग के समर्थन में सदन से वाक आउट कर गए लेकिन उनमें से दो सदस्यों देवेन्द्र सिंह राणा और मोहम्मद राशिद कुरैशी ने फिर से सदन में आकर नारेबाजी शुरु कर दी
सभापति गुलाम नबी लोन ने उन्हें अपने स्थान ग्रहण करने को कहा लेकिन उन दोनों ने नारेबाजी जारी रखी और आसन के सामने चले आए
इस अवसर पर सभापति ने मार्शलों को बुलाकर दोनों नेकां सदस्यों को सदन से बाहर भेजने का आदेश देते हुये दोनों सदस्यों को सत्र की बाकी कार्यवाही तक सदन से निलंबित कर दिया
रीता.समरेन्द्र.प्रभु 1717वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
