हज की सौगात मुख्यमंत्री का साथ

जयपुर 30 जनवरी.वार्ता. राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आज हाल ही में मक्का मदीना के मुकद्दस स्थान से हज करके लौटे हाजी अली मोहम्मद के घर अचानक उन्हें मुबारकबाद देने पहुंची तो हाजी अली और उनकी बेगम हाजन सईदन की खुशी का ठिकाना नहीं रहा

हुआ यूं कि मुख्यमंत्री आज अलवर जिले के दौरे के दौरान सडक मार्ग से गुजरते हुये पहाडों के बीच बसे चोपनकी गांव में ग्रामीणों से बातचीत करते हुये हाजी अली के घर में चली गई

श्रीमती राजे को अपने बीच पाकर हाजी अली व उनके परिवार के लोग गद्गद् हो गये1 श्रीमती राजे ने हाजी व हाजन को हज की मुबारकबाद देते हुये उनके हज दौरे की जानकारी ली1 हाजी अली ने श्रीमती राजे को मक्का मदीना से लाया पाक शाल आेढाया1 मुख्यमंत्री लगभग डेढ़ घंटे तक उनके घर में रहीं1 इसी दौरान गांवके लोग भी घर में इकट्ठे हो गये1 जब हाजी अली ने मुख्यमंत्री से खाने कीमनुहार की तो श्रीमती राजे ने तपाक से खाना खाने की हां भरते हुये कहाकि घर में जो भी खाना तैयार हो उसे ले आयें1 इत्तफाक से घर में सरसोंका साग. कढी एवं बाजरे की रोटी बनी हुई थी1 मुख्यमंत्री को गर्मागर्मभोजन परोसा गया. जिसे उन्होंने चारपाई पर बैठकर हाजी अली व हाजन के साथ बडे चाव से खाया

सैनी संजीव मनोरंजन 2145 वार्ता.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+