कश्मीर सेक्स कांड के एक आरोपी ने जल्द सुनवाई की अपील की
श्रीनगर 30 जनवरी .वार्ता. जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में पिछले वर्ष हुए बहुचर्चित सेक्स कांड के एक आरोपी ने स्थानीय अदालत से इस मामले की सुनवाई शीघ्र करने की गुहार लगाई है1 आरोपी हीलाल अहमद ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सी.जे.एम. एजाज अहमद खान से इस मामले की सुनवाई जल्द करने की याचना की1 बाद में अदालत ने इस मामले में अगली सुनवाई पर 19 अप्रैल को गवाहों के बयान दर्ज करने के लिए उन्हें वकील के साथ लाने लिये के सीबीआई को आदेश दिए1 सीबीआई ने अब्दुल अजीज पटवारी को गवाह के रूप में अदालत मेंपेश किया जहां इस मामले में सभी पांचों आरोपी मौजूद थे1 श्री खान ने गवाह के कोई बयान दर्ज नहीं किए1 चंडीगढ की एक अदालत ने इस मामले की सुनवाई श्रीनगर में करने की इजाजत देने के बाद पटवारी पहला गवाह है जिसे आज अदालत में पेश किया गया है1 उल्लेखनीय है कि गत वर्ष इस कांड में कुछ राजनीतिग्यों. सुरक्षा बलों और पुलिस अधिकारियों के सम्मिलित होने के आरोप के बाद इसकी सुनवाई के लिए वकीलों के तैयार नही होने से इस मामले को चंडीगढ स्थानांतरण कर दिया था1 जोराराम.समरेन्द्र.प्रभु 1735वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
