असम में दो सडक दुर्घटनाओं में 22 मरे..52 घायल
गुवाहाटी 30 जनवरी.वार्ता .असम में आज दो सडक दुर्घटनाओं में कम से कम 22 लोगों की मृत्यु हो गई और 52 अन्य घायल हो गए
पुलिस सूत्रों के अनुसार शिलांग से 40 किलोमीटर दूर असम राज्य पथ परिवहन निगम की एक बस पूर्वाह्न करीब 11.30 बजे गहरी खाई में गिर जाने से कम सेे कम 12 लोगों की मौत हो गई और 28 अन्य घायल हो गए1 घायलों को शिलांग के अस्पताल में भर्ती कराया गया है1 यह बस जूनियर डाक्टरों को लेकर सिलचर मेडिकल कालेज जा रही थी1 एक अन्य दुर्घटना तडके करीब तीन बजे उस समय हुई जब नलबारी की तरफ जा रही बस को तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने सोनितपुर जिले के ढेकियाजुली के पास टक्कर मार दी1 उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में दस लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि 24 अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए जिन्हें तेजपुर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है
जोराराम.शिव.ति्रपाठी134
वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
