उमाकान्त यादव की जमानत अर्जी खारिज
जौनपुर 30 जनवरी .वार्ता. उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के मछलीशहरलोकसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी .बसपा. सांसद उमाकान्त यादवकी जमानत याचिका जिला न्यायाधीश ने कल गुणदोष के आधार परखारिज कर दी
जिला शासकीय अधिवक्ता .फौजदारी. विजय नाथ सिंह ने आज बताया कि जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जपटापुर के प्रधान श्याम कन्हैया यादव की गत वर्ष 24 अगस्त को गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी 1 इस मामले में बसपा सांसद उमाकान्त यादव सहित पांच लोगों को अभियुक्त बनाया गया था 1 ग्राम प्रधान की हत्या जिस समय हुई थी ् उस समय सांसद गैंगेस्टरएक्ट के तहत आजमगढ जिला कारागार में बन्द थे 1 उन्हें हत्या कीसाजिश रचने का अभियुक्त बनाया गया था 1 इस समय सांसद उमाकान्त यादव केन्द्रीय कारागार फतेहगढ में बन्द हैं 1 सांसद के अधिवक्ताने बीमारी का आधार लेकर जमानत प्रार्थना पत्र दिया था जिस पर दोनोंपक्षों द्वारा बहस की गयी 1 उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों की बहस सुनने के पश्चात जिलान्यायाधीश शिवानन्द मिश्र ने कल श्री उमाकान्त यादव के जमानत प्रार्थनापत्र को गुणदोष के आधार पर खारिज कर दिया 1 सं.शिव.ति्रपाठी1205वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
