अवर अभियंता के साथ अभद्रता के आरोप में भाजपा जिला अध्यक्ष
गिरफ्तारशाहजहांपुर 30 जनवरी.वार्ता. उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर के भारतीय जनता पार्टी .भाजपा.के जिलाध्यक्ष सूरज भान सिंह यादव को पुलिस ने बिजली विभाग के अवर अभियंता के साथ अभद्रता के आरोप में गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया
जिलाध्यक्ष की कल रात की गयी गिरफ्तारी और उनकी लाकअप में की गयी कथित पिटाई के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज जमकर हंगामा किया और पुलिस के रवैये के विरोध में आन्दोलन की चेतावनी दी
पुलिस ने यहां बताया कि सूरज भान सिंह यादव ने अवर अभियंता वी.के.अग्रवाल के साथ अभद्रता और मारपीट की1 उन्हें सरकारी काम में बाधा पहंुचाने तथा सरकारी कर्मचारी के साथ मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया गया है
दूसरी आेर गिरफ्तार भाजपा नेता की आेर से भी अवर अभियंता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है
स जितेन्द्र मनोरंजन 2040 वार्ता.


Click it and Unblock the Notifications
