कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल नेपाल जायेगा
नयी दिल्ली. 30 जनवरी .वार्ता. नेपाल की लोकतंत्र समर्थक ताकतों के साथ एकजुटता जताने के लिये कांग्रेस का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल अगले महीने वहां जायेगा
कांग्रेस के सूत्रों के अनुसार. पार्टी महासचिव तथा मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में यह प्रतिनिधिमंडल 12 फरवरी को तीन दिन की नेपाल यात्रा पर जायेगा1 प्रतिनिधिमंडल में सर्वश्री वीरप्पा मोइली. शकील अहमद. सलमान खुर्शीद. अभिषेक सिंघवी. सचिन पायलट तथा जितिन प्रसाद शामिल होंगे
प्रतिनिधिमंडल नेपाल के प्रधानमंत्री जी पी कोइराला तथा नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी. माआेवादी. के प्रमुख प्रचंड के अलावा सत्तारुढ सात दलीय गठबंधन के अन्य नेताओं से भी मुलाकात करेगा1 कांग्रेस नेता ऐसे समय में नेपाल जा रहे हैं. जब विपक्षी भारतीय जनता पार्टी .भाजपा. मनमोहन सरकार पर नेपाल की गतिविधियों की आेर से मुंह फेरने का आरोप लगा रही है
जय रीता वीरेन्द्र1554 वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
