उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बिहार अग्रणी राज्य बनेगा
पटना 30 जनवरी.वार्ता. बिहार सरकार उच्च शिक्षा के क्षेत्र में राज्य को देश में अग्रणी बनाने के लिए..नालन्दा विश्वविद्यालय.. समेत कई संस्थानों को स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य कर रही है
आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि प्राचीन काल में शिक्षा का महत्वपूर्ण केन्द्र रहे नालंदा विश्वविद्यालय की तर्ज पर विश्वस्तरीय विश्वविद्यालय का स्थापना की परिकल्पना की गयी है1 उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए गंभीर प्रयास किये जा रहे है तथा इसके लिए करीब 500 एकड भूमि अर्जित की गयी है1 विश्वविद्यालय के निर्माण के लिए 977 लाख रूपये के बजट का प्रावधान किया गया है तथा पूर्व राष्ट्रपति डा0 ए0पी0जे अब्दुल कलाम को प्रथम विजिटर नियुक्त किया गया है
सूत्रों ने बताया कि इसके अलावा चंद्रगुप्त प्रबंधन संस्थान की स्थापना की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है तथा इसके प्रथम निदेशक के तौरपर डा0 वी.मुकुन्ददास को नामांकित किया गया है1 इसके अलावा आर्यभट्ट प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी की स्थापना के लिए प्रस्ताव को अंतिम रूप दिया जा रहा है1 गौरतलब है कि विभिन्न संस्थानों के गुणवत्तापूर्ण संचालन के लिए राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद् के परामर्शनुसार राज्यस्तरीय क्वालिटी एश्योरेंस कमिटी भी गठित की गयी थी
स जितेन्द्र मनोरंजन 2058 वार्ता.


Click it and Unblock the Notifications
