पूर्व मंत्री चांदमल लूणिया का निधन
खरगोन 30 जनवरी.वार्ता. मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता चांदमल लूणिया का आज रात इंदौर के एक अस्पताल में निधन हो गया
वह 85 वर्ष के थे1उनके परिवार में तीन पुत्र और चार पुत्रियां हैं
खरगोन जिले के कसरावद निवासी श्री लूणिया को पिछले दिनों इलाज के लिये इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था1 श्री लूणिया वर्ष 1967 में खरगोन जिले की अंजड विधानसभा सीट से चुनाव जीते थे1 वह श्यामाचरण शुक्ल सरकार में सिंचाई राज्य मंत्री रहे
उनका अंतिम संस्कार कल कसरावद के पास नर्मदा नदी के तट पर किया जाएगा
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष यादव और खरगोन के सांसद अरूण यादव ने श्री लूणिया के निधन पर शोक व्यक्त करते हुये उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की है
स संजीव मनोरंजन 2237 वार्ता.


Click it and Unblock the Notifications
