मप्र के स्वास्थ्य संचालक अशोक शर्मा को हटाया
भोपाल 30 जनवरी.वार्ता. मध्यप्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य संचालक अशोकशर्मा को इस पद से हटाते हुए अन्यत्र पदस्थ किया है
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आज जारी हुए निर्देशों के मुताबिक श्री शर्मा को भोपाल के कमला नेहरू अस्पताल में पदस्थ किया गया है1 उनके स्थान पर अभी नयी नियुक्ति नहीं हुयी है
समा जाता है कि स्वास्थ्य विभाग में कथित अनियमितताओं के चलते यह कार्रवाई हुयी है
श्री शर्मा से पहले इस पद पर डा योगीराज शर्मा पदस्थ थे1 उन्हें आयकर विभाग के छापे के बाद हटाया गया था1 छापे में करोडों रूपये की बेहिसाब संपत्ति संपत्ति का खुलासा हुआ था1 बाद में श्री शर्मा कोअनिवार्य सेवानिवृति दे दी गयी1 श्री शर्मा ने सरकार के इस कदम कोउच्च न्यायालय में चुनौती दी है1 उनके खिलाफ वित्तीय अनियमितताओं से जुडी अनेक शिकायतें थीं
हाल ही में प्रमुख सचिव स्वास्थ्य के पद पर काबिज श्री एम एम उपाध्याय को इसी हैसियत से स्कूल शिक्षा विभाग में पदस्थ किया गया था
प्रशांत संजीव मनोरंजन 210
वार्ता.


Click it and Unblock the Notifications
