.चमचागिरी बंद करें .कांग्रेसी.
नयी दिल्ली .30 जनवरी. वार्ता. कांग्रेस के मुखपत्र . कांग्रेस संदेश.ने पार्टी के एक शुभचिंतक का एक पत्र प्रमुखता से प्रकाशित किया हैजिसमें पार्टी में चमचागिरी पर रोक लगाने की सलाह दी गयी है1 कांग्रेस संदेश. के ताजा अंक में संपादक के नाम लिखे इस पत्र मेंकहा गया है कि यदि कांग्रेस के लोग चमचागिरी करना बंद कर दें तोपार्टी की स्थिति में सुधार हो सकता है
पत्र में पार्टी की स्थिति के संबंध में कहा गया है कि 2007का अंत पार्टी के लिये दोहरी हार से हुआ1 वह गुजरात और हिमाचल में चुनाव हार गयी1 इसमें कहा गया है कि कांग्रेस जब हारती है तो उसके लिये सत्ताविरोधी हवा को दोष देती है और सवाल उठाया गया है कि यदि ऐसा है तो पश्चिम बंगाल और गुजरात में सत्ता विरोधी हवा क्योंनहीं बनती
पत्र मेंकहा गया है .. यदि कांग्रेसकर्मी चमचागिरी करना बंद कर दें तो पार्टी की स्थिति सुधर जायेगी और नये साल में वह आम लोगोंके लिये बेहतर कार्यक्रम शुरु कर सकती है1..उनियाल.जय.समरेन्द्र.राणा 193
वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
