बायोडीजल पर सम्मेलन एक फरवरी को
नयी दिल्ली 30 जनवरी.वार्ता. भारतीय बायो डीजल संघ.इस वर्ष उर्जा के क्षेत्र में असाधारण योगदान के लिए दो प्रतिष्ठित पुरस्कार भारत रत्न राजीव गांधी और भारत रत्न जे आर डी टाटा प्रदान करेगा 1 ये पुरस्कार प्रतिवर्ष दिए जाएगें
संघ के अध्यक्ष संदीप चतुवर्ेदी ने आज यहां बताया कि ये पुरस्कार दो दिवसीय सम्मेलन. जलवायु एवं बायोडीजल 2008. में प्रदान किए जाएगें 1 यह सम्मेलन एक फरवरी से दो फरवरी तक नयी दिल्ली के फिक्की प्रेक्षागार में आयोजित किया जाएगा
सम्मेलन में उर्जा सुरक्षा, कृषि सहायता और पर्यावरण संतुलन जैसे मुददों पर चर्चा की जाएगी 1 इसके अलावा उर्जा उत्पादन की चुनौतियो और संभावनाओं , देश मेंसफल बायोडीजल उद्यमों के निर्माण के्रप्रतिरूप , प्राथमिक निर्माताओं और उपभोक्ताओं तथा नीतियां बनाने वालों की भूमिका पर विचार विमर्श किया जाएगा
.सत्या. मिश्रा.राणा 185
वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
