पंजाब में दूध मूल्य निर्धारित करने के लिये समिति का गठन
चंडीगढ 30 जनवरी .वार्ता. पंजाब सरकार ने कालबद्ध रूप से लागत के आधार पर दूध का मूल्य निर्धारित करने के लिये एक स्थाई समिति गठित करने का निर्णय लिया है
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की अध्यक्षता में आज यहां प्रगतिशील डेयरी .पोल्ट्री और मत्स्य पालक किसानों की बैठक में यह निर्णय लिया गया1 गुरूनानक देव पशुपालन एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय दूध का उत्पादन मूल्य पशु की जाति . क्षेत्र और मौसम के आधार पर निर्धारित करेगा 1 बैठक में दूध में मिलावट की रोकथाम के लिए डेयरी विकास विभाग को अधिकार देने का भी निर्णय लिया गया
श्री बादल ने डेयरी .पोल्ट्री और मत्स्य पालक किसानों को भरोसा दिलाया की उनकी आय को आयकर की छूट दिये जाने के मामले को लेकर वह जल्दी की केन्द्रीय वित्तमंत्री से बातचीत करेंगे1 यह मांग खेती करने वाले किसानों को दी जा रही छूट के आधार पर की जायेगी
अरूण शिव जगबीर1734वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
