राजग नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से भेंट की
नयी दिल्ली 22 जनवरी.वार्ता. राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन .राजग. के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से मुलाकात की और लोकसभा में विपक्ष के नेता लालकृष्ण आडवाणी को आगामी आम चुनाव में राजग की आेर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बनाये जाने के फैसले की जानकारी दी
भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह के नेतृत्व में श्री वाजपेयी से मिलने गये नेताओं में पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार. उडीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री डा. रमनसिंह शामिल थे
राजग नेताओं की सुबह हुई बैठक में अगले लोकसभा चुनाव के लिये श्री आडवाणी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाये जाने का सर्वसम्मति से फैसला लिया गया
श्री सिंह के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता डा. मुरली मनोहर जोशी. राज्यसभा में भाजपा की उपनेता सुषमा स्वराज.महासचिव गोपीनाथ मुंडे और जनता दल.यू. के अध्यक्ष शरद यादव भी मौजूद थे
श्री वाजपेयी से मिलने गये राजग नेताओं में श्री आडवाणी गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी. राजस्थान की मुख्यमंत्री वसंुधरा राजे और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री भुवनचन्द्र खंडूरी अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के कारण शामिल नहीं थे
प्रमोद इंद्र समरेन्द्र जगबीर1954वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
