देश में अब तक किसी भी व्यक्ति को बर्डफ्लू नहीं. रामदास

नयी दिल्ली 22 जनवरी.वार्ता. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री अंबुमणि रामदास ने आज साफ शब्दों में कहा कि पश्चिम बंगाल में अब तक किसी भी व्यक्ति को बर्डफ्लू होने की पुष्टि नहीं हुयी है1 हालांकि राज्य के अब तक सात जिले बर्डफ्लू प्रभावित घोषति हो चुके हैं

श्री रामदास ने आज यहां संवाददाताओं द्वारा बर्डफ्लू के बारे में पूछे गए सवालों के जवाब में यह स्पष्टीकरण दिया

उन्होंने बताया कि वीरभूम. मुशिदाबाद. दक्षिण दिनाजपुर. बर्धवान. नाडिया. बांकुरा तथा माल्दा में विशेषग्यों के दल सक्रिय है जहां अगले सात दिनों में 20 लाख से अधिक मुगियों का मारने का निर्णय लिया गया है

उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिले में भी बर्डफ्लू प्रभावित मुगियों के मरने की खबर मिलने के बाद विशेषग्य दल वहां भी भेजने का निर्णय लिया जा चुका है1 राज्य का बर्डफ्लू से प्रभावित होने वाला यह आठवां जिला है

उन्होंने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों के दस किलोमीटर तक के क्षेत्रों में सघन जांच की जा रही है तथा स्वास्थ्य मंत्रालय के दल द्वारा उस इलाके के लोगों के स्वास्थ्य की भी औचक जांच की जा रही है1 श्री रामदास ने कहा कि किसी भी व्यक्ति के बर्डफ्लू होने को लेकर चिंता करने का कोई कारण नहीं है तथा सरकार पूरी तरह सतर्क है

राष्ट्रीय संचारी रोग संस्थान.एन आई सी डी. ने पश्चिम बंगाल के सभी पांच लोगों के नमूने की रिपोर्ट दे दी है तथा कहा है कि उनमें से किसी को भी बर्डफ्लू नहीं है

आरती संजीव जगबीर1752वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+