सपा छत्तीसगढ में सभी 90 सीटों पर लडेगी चुनाव..साहू
रायपुर 22 जनवरी.वार्ता.समाजवादी पार्टी .सपा.के राष्ट्रीय सचिव एवं सांसद राम नारायण साहू ने कहा है कि उनकी पार्टी छत्तीसगढ में इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों में सभी 90 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी
पार्टी के छत्तीसगढ के प्रभारी श्री साहू ने आज यहां पत्रकारों से कहा कि पार्टी ने फिलहाल सभी 90 सीटों पर प्रत्याशी उतारने का फैसला किया है पर भविष्य में समान विचारधारा वाले दलों से तालमेल की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता 1 उन्होंने राज्य में पार्टी के कमजोर होने से इंकार किया
उन्होंने स्वीकार किया कि राज्य इकाई अपेक्षा के अनुरूप कार्य नहीं क र रही है जिसे पार्टी आलाकमान ने गंभीरता लिया है1राज्य इकाईको सक्रिय करने के साथ ही संगठन को मजबूत करने एवं विधानसभास्तर पर सम्मेलन एवं सभायें करने की योजना है1उन्होंने पार्टी के आधारवोट के बारे में पूछे जाने पर कहा कि पिछडे वर्ग बहुल राज्य में इस वर्ग के हित के लिये काम करने वाली पार्टी का सबसे बडा आधार यहीं वर्ग है
साहू.देवेन्द्र.प्रभु 1634वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
