पश्चिमोत्तर भारत में शीतलहरी बढी.मृतकों की संख्या 137
नयी दिल्ली 22 जनवरी.वार्ता. राजस्थान. उत्तर प्रदेश. जम्मू कश्मीर और पंजाब के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री से नीचे चले जाने से पश्चिम भारत में ठंड का प्रकोप बढ गया है जबकि देशभर में पिछले चौबीस घंटों में तीन और लोगों की मौत के साथ ठंड के इस मौसम में मरने वालों की संख्या बढकर 137 हो गयी है
उत्तर कश्मीर में सेना ने माचिल सेक्टर में हिमपात की चपेट में आने से बचा लिया1 माचिल सेक्टरंमें पिछले हफ्ते तीन सैनिक बर्फ में जिंदा दफन हो गये थे जहां दस पुट से भी ज्यादा बर्फ पडी थी1 राजस्थान के पिलानी और श्रीगंगानगर सबसे ठंडे रहे जहां तापमान शून्य डिग्री से भी नीचे चला गया जबकि चुरू और माऊंट आबू में यह शून्य डिग्री रहा
उत्तरप्रदेश के सहारनपुर जिले में तापमान कम हो गया1 यहां पिछले 24 घंटों में शीतलहर से तीन व्यक्तियों की मौत हो गयी1 राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी पिछले कुछ दिनों से जारी शीतलहर आज और ठंडी हो गयी और तापमान 2.6 डिग्री पर आ गया. जो सामान्य से पांच डिग्री कम है
नीलिमा समरेन्द्र जगबीर2016जारी वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
