देश के विकास में विद्युत अत्यंत आवश्यक .लालू

छपरा 22 जनवरी .वार्ता. रेल मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल .राजद.अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने विद्युत की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए आज कहा कि किसी भी देश के विकास में विद्युत व्यवस्था अत्यंत आवश्यक है और बिजली के बिना विकास की बात करना बेमानी है

श्री यादव ने यहां छपरा जंक्शन पर छपरा.मुबंई जनसाधारणएक्सप्रेस साप्ताहिक ट्रेन का शुभारंभ करने के बाद एक समारोह कोसंबोधित करते हुए कहा कि विद्युत के बिना देश का विकास नहीं कियाजा सकता और इसलिए केन्द्र सरकार ने देशहित में अमरीका के साथपरमाणु करार की प्रक्रिया शुरु की है1 उन्होंने कहा कि परमाणु करार के मुद्दे को राजनीतिक रंग देकर देश के विकास को अवरूद्ध करने की कोशिश कीजा रही है

रेल मंत्री ने कहा कि भारतीय रेल को दुनिया में सवोच्च स्थानदिलाने में अधिकारी एवं कर्मचारी कठिन परिश्रम कर रहे हैं और उनकीमेहनत का ही परिणाम है कि पिछले कुछ समय में रेलवे ने सफलता केकई कीर्तिमान स्थापित किये है1 उन्होंने कहा कि जल्द ही भारतीयरेल दुनिया में पहले स्थान पर होगी1 श्री यादव ने आरोप लगाया कि बिहार की नीतीश सरकार राज्य मेंरेल परियोजनाओं के लिए भूमि उपलब्ध कराने में अड़चन डाल रही हैऔर ऐसी स्थिति में उनका मंत्रालय एक अध्यादेश लाकर राजस्वअधिकारी की नियुक्ति करने जा रही है जिसके बाद अधिग्रहण कीकार्रवाई की जायेगी1उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार विद्युत के नामपर राजनीति कर रही है और केन्द्र पर दोषारोपन कर अपना बचाव कररही है1 उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में विकास कहीं भी नहीं दिख रहा है

सं0 देवेन्द्र . शिव प्रेम .1828वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+