बैंक प्रबंधक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
पटना 22 जनवरी .वार्ता.बिहार राज्य सर्तकता अन्वेषण ब्यूरो ने आजवैशाली जिले के जंदाहा स्थित उत्तरी बिहार क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक केशाखा प्रबंधक भगवान प्रसाद सिंह को दो हजार रूपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया
ब्यूरो के अपर महानिदेशक नीलमणि ने यहां बताया कि जंदाहाथाना क्षेत्र के सोहरट्टी गांव निवासी राजीव कुमार सिंह ने ब्यूरो से लिखितशिकायत की थी कि किसान के्र डिट कार्ड बनाने के एवज में बैंकप्रबंधक ने बतौर रिश्वत दो हजार रूपये की मांग की है1मामले कासत्यापन कराने के बाद ब्यूरो ने शाखा प्रबंधक को रंगे हाथ गिरफ्तारकरने के लिए एक टीम का गठन किया
श्री नीलमणि ने बताया कि सुबह जब शाखा प्रबंधक जन्दाहा के चांद सराय स्थित अपने आवास पर श्री सिंह से रिश्वत की राशि ले रहे थे तभी ब्यूरो की टीम ने उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया1उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को पूछताछ के लिए ब्यूरो मुख्यालय ्पटना लाया जा रहा है जहां पूछताछ के बाद उन्हें निगरानी की विशेष अदालत में पेश किया जायेगा
शिवा शिव लखमी1940वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
