प्रधानमंत्री पद के लिए आडवाणी सही व पवार भी ठीक . ठाकरे

मुम्बई 22 जनवरी.वार्ता. भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल शिवसेना के अध्यक्ष बाल ठाकरे ने आज लोकसभा में विपक्ष के नेता लालकृष्ण आडवाणी को आगामी संसदीय चुनाव में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश करने के भाजपा के निर्णय का स्वागत करने के साथ ही कहा कि इस पद के लिएमराठा नेता एवं केन्द्रीय कृष िमंत्री शरद पवार भी समर्थ हैं1 श्री ठाकरे ने शिवसेना के मराठी मुखपत्र .सामना. में प्रकाशित भेंटवार्ता में कहा कि वह भाजपा द्वारा अगले लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री पद के लिए पार्टी नेता श्री आडवाणी को पेश किए जाने के निर्णय को सही मानते हैं1 यह भेंटवार्ता श्री ठाकरे की कल मनायी जा रही 82वीं जयंती के उपलक्ष्य में तीन किश्त में छापी जा रही है1 गौरतलब है कि आज ही राष्ट्रीय जनतांति्रक गठबंधन.राजग. की नयी दिल्ली में हुई बैठक में श्री आडवाणी को अगले प्रधानमंत्री के लिए पेश करने के भाजपा के निर्णय का अनुमोदन कर दिया गया है1 श्री ठाकरे ने कहा कि वह प्रधानमंत्री पद के लिए श्री पवार की दावेदारी का भी समर्थन करते हैं क्योंकि वह भी इसके लिए सक्षम हैं1 उन्होंने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी श्री पवार को पुराना दोस्त बताते हुए कहा.. दो दोस्त. अलग राजनीतिक दलों में होते हुए भी अपनी मित्रता निभा सकते हैं1. उनका यह भी कहना था कि चूंकि श्री पवार कांग्रेस में भी रह चुके हैं. इसलिए उन्हें लगता है कि वह भटक गए हैं1 उन्होंने साथ ही इस बात का उल्लेख किया कि श्री पवार ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को प्रधानमंत्री बनाए जाने की संभावना का विरोध किया था पर बाद में वह कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार में मंत्री बन बैठे1 गौरतलब है कि श्री पवार ने असर्े के बाद हाल ही में यहां श्री ठाकरे के निवास पर जाकर उनसे भेंट की थी1 इसके बाद से राज्य के राजनीतिक हल्के में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों नेताओं के दल अगले चुनाव में करीब आ सकते है

शिवसेना ने पिछले राष्ट्रपति चुनाव में जीती कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा पाटिल का समर्थन कर भाजपा से दूरी बढा ली थी1 पर दोनों दल बाद में हुए उपराष्ट्रपति चुनाव में फिर साथ आ गए1 इस बारे में पूछे जाने पर श्री ठाकरे ने कहा कि उन्होंने श्रीमती पाटिल का समर्थन इसलिए किया था कि वह महाराष्ट्र की है

चन्द्र शिव जगबीर1918वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+