आडवाणी की प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी को राजग की स्वीकृति

नयी दिल्ली .22 जनवरी. वार्ता. श्री लालकृष्ण आडवाणी अगले लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांति्रक गठबंधन .राजग. के प्रधानमंत्री पद के सर्वसम्मत उम्मीदवार होंगे और पूर्व प्रधानमंत्रीअटल बिहारी वाजपेयी राजग के अध्यक्ष बने रहेंगे1 श्री आडवाणी के निवास पर आज यहां हुयी राजग की विशेषबैठक में सर्वसम्मति से यह भी फैसला लिया गया कि श्री जार्ज फनाडीस राजग के संयोजग बने रहेंगे1 ये तीनों प्रस्ताव श्री फनाडीसने ही रखे थे जिन्हें सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी गयी1 राजग की प्रवक्ता सुषमास्वराज ने संवाददाताओं को इन फैसलों की जानकारी दी 1 उन्होंने बताया कि राजग अगला लोकसभा चुनावसमान रणनीति और समान कार्यक्रम के साथ लडेगा और विश्वास जताया कि राष्ट्र की सेवा में समर्पित श्री आडवाणी का पूरा जीवन औरउनकी ईमानदार छवि तथा उनका विशिष्ट राजनीतिक जीवन और संसदीय अनुभव राजग को चुनावी समर में विजय की आेर ले जायेगा

श्री आडवाणी को पहले भारतीय जनता पार्टी. भाजपा. ने प्रधानमंत्री पद का अपना उम्मीदवार घोषति किया था लेकिन आज राजग के अन्य घटकों के भी सर्वसम्मति से उसकी पुष्टि कर देने से प्रधानमंत्री पद के लिये उनकी दावेदारी और पुख्ता हो गयी1 राजग कीइस बैठक में तृणमूल कांग्रेस को छोड कर सभी घटक दलों के अध्यक्षऔर लोकसभा तथा राज्यसभा में उनके नेता और उपनेता भी मौजूद थे1 घटक दलों के शासन वाले राज्यों के मुख्यमंति्रयों ने भी बैठक में शिरकत की

टीम.केसरी.इंद्र.संजीव.राणा 190

जारी.वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+